फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mason dies after coming into contact with high-tension line; another critically injured.

Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 23 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming into contact with high-tension line; another critically injured.
कसया। क्षेत्र के अहिरौली राजा गांव में शुक्रवार को भवन निर्माण कार्य के दौरान लोहे की छड़ हाई वोल्टेज लाइन से छू जाने से दो राजगीर गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने डुमरी चुरामन छपरा निवासी श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अहिरौली राजा के सुनील कुमार के मकान का निर्माण चल रहा था। डुमरी चुरामन छपरा के राजगीर मिस्त्री 53 वर्षीय श्याम लाल और अहिरौली राजा के 30 वर्षीय नगीना लोहे की छड़ ेाको सीधा कर रहे थे। छड़ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से कसया सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे नगीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसएचओ आशुतोष सिंह ने ग्राम प्रधान अजय जायसवाल सहित अन्य ग्रामीणों से वार्ता कर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मकान निर्माण के दौरान राजगीर की करंट लगने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जता रहे लोगों को समझाया बुझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed