फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mason dies after being hit by a tractor-trolley

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after being hit by a tractor-trolley
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव-जमुआन पुल के पास बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे दुदही-बरवा पट्टी मार्ग स्थित जमुआन पुल के पास रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास किया। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा व सीओ जयंत यादव ने परिजनों को आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।वही, आश्वासन के बाद परिजन शव को लेकर अपने साथ चले गए व अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बांसगांव के जमुआन टोला निवासी 29 वर्षीय दीपू राजमिस्त्री का काम करता है। बुधवार को गेहूं पिसवाने गांव में ही आटा चक्की पर गया था। वहां से बाइक से लौटते समय बरवापट्टी मार्ग स्थित जमुआन पुल के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दीपू की मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाते हुए शव जमुआन पुल के पास रखकर सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम आकांक्षा मिश्रा व सीओ जयंत यादव ने परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन जाम खत्म कर शव को साथ लेकर चले गए। दीपू के पीछे उसकी पत्नी ऊषा, एक आठ वर्षीय पुत्री पूजा व दो बेटे छह वर्षीय धनंजय व तीन वर्षीय बुलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed