फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Martial arts training will be provided to girl students.

Kushinagar News: छात्राओं को मार्शल आर्ट की दिलाई जाएगी ट्रेनिंगम

Tue, 20 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Martial arts training will be provided to girl students.
पडरौना। कैंप कार्यालय में सोमवार को यूथ क्लबों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने और छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलाने की मांग की। डीएम ने डिजिटल लाइब्रेरी की मांग स्वीकार करते हुए छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कक्षा 11 की छात्रा रागिनी राज्यलक्ष्मी सिंह की अगुवाई में शहर के हनुमान इंटर कॉलेज, उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज और स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल इंटर कॉलेज में संचालित यूथ क्लब की छात्राओं ने डीएम संजय चौहान से मुलाकात की। छात्राओं ने पडरौना में कॉमन डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग की। इसमें तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रेफरेंस बुक्स उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा देने के लिए वाई-फाई युक्त कंप्यूटर, मोबाइल और टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग भी की। इन उपकरणों का उपयोग पुस्तकालय परिसर में ही किए जाने का सुझाव दिया गया है। वहीं छात्राओं की सुविधा के लिए अलग समय निर्धारित करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed