फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman's body found hanging, murder alleged

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 22 May 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder alleged
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के चिलुआ गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर पंखे से कपड़े के फंदे में लटकता हुआ मिला। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वालोें ने खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी है। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए मौके से साक्ष्य लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के मौनहा बरवा गढ़ई निवासी रामकिशोर ने अपनी बेटी संगीता (28) की शादी वर्ष 2021 में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के चिलुआ निवासी शशिकपूर के साथ किया था। राम किशोर ने बताया कि मेरी बेटी संगीता की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी महराजगंज जिले में हुई थी। वहां दामाद हमेशा नशे की हालत में रहता था। संगीता की पिटाई करता था। इससे तंग आकर तलाक दे दिया। उसके बाद शशिकपूर के साथ शादी हुई।
विज्ञापन

शशिकपूर राजगीर मिस्त्री है और उसकी पहली पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। संगीता से शादी के बाद पता चला कि शशिकपूर का पहली पत्नी से एक दिव्यांग पुत्र भी है। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिन बाद से मेरी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर कई बार उन लोगों से कहासुनी भी हो गई थी। शशिकपूर बार-बार शराब के नशे में मेरी लड़की को मारता पीटता था। मेरी बेटी की हत्या की गई है, क्योंकि संगीता के गले पर निशान थे। दोनों हाथ पर चोट लगी थी। दूसरी ओर संगीता के पति शशिकपूर ने बताया कि मंगलवार की रात हम दोनों पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर पत्नी अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद मेरी मां पाना देवी शोर मचाने लगी कि संगीता फांसी लगा ली है। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर संगीता को नीचे उतरा तो देखा कि अभी सांस चल रही थी। उसे निजी साधन से इलाज के लिए सीएचसी देवतहा ले गए, जहां से डॉक्टर ने गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया। वहां जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ससुरालवालों का आरोप है कि संगीता की मौत की जानकारी हमें नहीं दी। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed