फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws run away from home

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, घर छोड़कर भागे ससुराल वाले

Sun, 17 Mar 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws run away from home
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव के ठोरी टोले में शनिवार की सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वाले पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग ताला बंद कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव और ससुरालियों के खोजबीन में जुट गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने ने घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। विवाहिता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पति, सास, ससुर सहित छह लोगों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जटहां बाजार क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव निवासी गणेश पटेल की पुत्री अंजली (21) की शादी बीते 23 जनवरी 2020 में पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के बेतिया गांव निवासी रामधन के पुत्र विजय पटेल के साथ हुई थी। उनका एक वर्ष का बेटा रेयांश है। विजय पटेल ने शनिवार की सुबह करीब 8 बजे अंजली के मायके फोन करके बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब अंजली के मायके वाले बेतिया पहुंचे तो वहां घर में कोई मौजूद नहीं था और घर में ताला लगा था। परिजनों का मोबाइल भी बंद था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गांव के कुछ लोगों से पता चला कि भैरोगंज बाजार में दवा कराने गए थे लेकिन वहां भी नहीं मिले।
विज्ञापन

बताया जा रहा है की शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों पति पत्नी में विवाद होता रहता था। देर शाम तक ससुरालियों समेत अंजली का कहीं पता नहीं चल सका है। इस मामले में अंजली की मां मिंटू देवी ने कोतवाली पडरौना पुलिस को उसके पति, सास, ससुर, दो ननद, देवर सहित कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मिंटू देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को मारा-पीटा जाता था। दहेज देने में असमर्थता जताने के बाद इन लोगों ने मार कर शव को गायब कर दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। अब तक किसी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, हर संभावित जगह पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



0
दहेज को लेकर किया जाता था अंजली को प्रताड़ित
-साल 2020 में अंजली की शादी विजय पटेल के साथ हुई थी। मृतका अंजली की मां मिंटू देवी का कहना है कि शादी में पंद्रह लाख रुपए दहेज के तौर पर दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पांच लाख रुपये की और मांग की जाने लगी। उनकी मांग पूरी नहीं करने के बाद अंजली को प्रताड़ित किया जाता था। इसके लिए कई बार विवाद भी हो चुका है। उनका आरोप है की उनकी बेटी को दहेज के लिए ही हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed