फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of dowry death

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 23 Oct 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of dowry death
तमकुहीराज। आंबेडकर नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सात माह पूर्व शादी हुई थी। विवाहिता की मां और भाई कोलकाता में रहते हैं। वे घर के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन

तमकुहीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक (आंबेडकर नगर) निवासी रोहित गुप्ता की पत्नी नेहा (23) की मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोहित का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कुछ सालों से तमकुहीराज कस्बे में बस गया है। ससुराल वालों ने डायल 112 और मायके वालों को फोन कर विवाहिता की मौत की सूचना देकर बताया कि नेहा दवा खाने के लिए पानी गर्म कर रहीं थी। इस दौरान आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चौरा थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी मृतका के मामा अशोक गुप्ता परिजनों के साथ पहुंचे और दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया। रोहित की शादी छह मार्च 2024 को पटहेरवा थानाक्षेत्र के लछिया देवरिया निवासी स्वर्गीय रमेश गुप्ता की बेटी नेहा से हुई थी। नेहा अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। नेहा की मां और भाई कोलकाता रहते हैं। मौत की सूचना के बाद घर के लिए चल दिए हैं। मामा अशोक गुप्ता ने बताया कि नेहा के पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे परिवार की जिम्मेदारी वह उठा रहे हैं। क्षमता के अनुसार दहेज देकर शादी की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बीच में पंचायत भी हुई थी। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया मामला संज्ञान में है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed