फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
कसया/टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार के पकड़ी टोला में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और कसया नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


टेकुआटार गांव के पकड़ी टोला निवासी देव कुशवाहा से करीब तीन माह पूर्व चौराखास थाना क्षेत्र के अमवा महंथ निवासी छोटेलाल कुशवाहा ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री वंदना का विवाह किया था। शुक्रवार की रात अचानक विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रात में वंदना की पेट में दर्द हुआ था। उसे कसया के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की सामान्य मौत नहीं हुई है। उसको ससुराल के लोग बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ रामकोला आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाहिता की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के किए भेजा गया है। उसके गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि सामान्य मौत नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed