{"_id":"6164695d8ebc3e9baf369059","slug":"married-woman-died-in-suspicious-circumstances-kushinagar-news-gkp4125777147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के लाला टोला की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के लाला टोला की घटना
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
पति और देवर पुलिस की हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के लाला टोले में सोमवार को दोपहर बाद एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौत को लेकर गृहकलह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस गांव के बहारन गुप्ता का विवाह दस वर्ष पूर्व शोभा से हुआ था। शोभा का मायका पश्चिमी चंपारण के पिपरासी थानाक्षेत्र के देवीपुर गांव में है। शोभा के पिता का नाम जयप्रकाश साह है। ग्रामीण व परिजनों के मुताबिक शोभा के ससुर बंती साह ने पांच लाख रुपये में खेत बेचा था। कहा जा रहा है कि रकम को लेकर परिवार में विवाद होता था। इसे लेकर पंचायत भी हो चुकी थी। रविवार की रात भी झगड़ा हुआ था। शोभा का पति दिव्यांग हैं और वह कहीं भोजन बनाने गया था। दोपहर बाद शोभा अपने कमरे में मृत पाई गई। उसकी छह वर्ष की बेटी काजल और चार साल का बेटा अंकुश है। इस घटना की सूचना पाकर एक किलोमीटर दूरी पर रहने वाले शोभा के फुआ-फूफा पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसओ जयप्रकाश पाठक, एसआई आकाश गिरी सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।