फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman died due to fracture of neck

Kushinagar News: गले की हड्डी टूटने से हुई विवाहिता की मौत

Tue, 11 Apr 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman died due to fracture of neck
परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही पुलिस
विज्ञापन

देवरिया बाबू में गांव में संदिग्ध हाल में हुई थी विवाहिता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/रामकोला। देवरिया बाबू गांव में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में फंदा लगाने की वजह से गले की हड्डी टूटने से मौत बताई गई है। मृतका के पिता ने ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी, लेकिन उनकी तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जब तक तहरीर नहीं मिलती, आगे कार्रवाई नहीं कर सकती।
रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के निवासी जयवीर सिंह की 28 वर्षीय पत्नी पुष्पांजलि सिंह का शव रविवार को उनके कमरे में मिला था। ज्यादा समय तक दरवाजा न खुलने पर परिवार के लोग उसे तोड़कर अंदर गए थे, जहां पुष्पांजलि मृत अवस्था में पड़ी थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता रणजीत शाही ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में फंदा लगाने की वजह से गले की हड्डी टूटने से मौत बताई गई।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने सोमवार को शाम तक इस मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही थी। रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह का कहना था कि मृतका के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया था। नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में फंदा लगाने से गले की हड्डी टूटने के कारण मौत होना बताया गया है, लेकिन इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed