फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   market was prepare for DHanteras

धनतेरस के लिए सजा बाजार, बेहतर कारोबार की उम्मीद

Mon, 01 Nov 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
market was prepare for DHanteras
धनतेरस के लिए सजा बाजार, बेहतर कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन

आकर्षक ढंग से सजी हैं आभूषण से लेकर बर्तनों की दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
पडौना। धनतेरस को लेकर बाजार आकर्षक ढंग से सज गया है। सर्राफा बाजार से लेकर स्टील के बर्तनों की दुकानों की रौनक बढ़ गई है। सर्राफा की दुकानों में लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेेलरी, आठ ग्राम सोने की गिन्नी, चांदी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां इस बार खास आकषण का केंद्र हैं। खरीदारों को लुभाने के लिए दुकानदारों की तरफ से आकर्षक छूट और ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक समान, मोबाइल और कार की खरीदारी पर कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर पेश दिए जा रहे हैं। कारोबारी धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।
सर्राफा व्यवसाई राजेश जायसवाल उर्फ राजू ने बताया कि इस बार बाजार में तेजी लौटने की पूरी उम्मीद है। लेटेस्ट डिजाइन के हल्के ज्वेलरी पेश मंगाए गए हैं, जिसको कम बजट में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

आभूषण व्यवसायी अंशुमान बंका ने बताया कि सोने के गिन्नी, चांदी के सिक्के और नोट, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। ऐसे में दुुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस से लेकर दिवाली तक सर्राफा बाजार में बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा व्यासायी सिदद्धांत गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से बाजार में मंदी थी, लेकिन इस बार दुकानों पर आ रही भीड़ को देखकर व्यापारियों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक डिजाइन के आभूषण मंगाने के साथ उनकी मजदूरी की छूट दी गई है। इसके अलावा पुराने आभूषणों के बदले नए आभूषण लेने वाले ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है।
बर्तन व्यवसायी स्पर्श कसेरा ने बताया कि बाजार में आई तेजी को देखते हुए इस बार फूल, पीतल, तांबा, किचन उपयोगी बर्तन, प्रेशर कूकर के नए-नए रेंज मंगाए गए हैं। कम पैसे में भी लोग खरीदारी कर सकें इसके लिए हल्के लेकिन टिकाऊ बर्तनों की रेंज भी उपलब्ध है।

सुबह दस बजे से देर रात तक कर सकते हैं खरीदारी
पंडित हरिओम मिश्र ने बताया कि इस बार धनतेरस के मौके पर सुबह दस बजे से देर रात खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। धनतेरस पर स्वर्ण या अन्य धातु खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed