फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Market decorated with jaggery, sesame and bhuja on Makar Sankranti

Kushinagar News: मकर संक्रांति पर सजा बाजार गुड़, तिल और भूजा से गुलजार

Sun, 12 Jan 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Market decorated with jaggery, sesame and bhuja on Makar Sankranti
पडरौना। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने तैयारी तेज कर दी है। इस पर्व को देखते हुए बाजार सज गए हैं। दुकानों पर लाई, चूरा, गुड़, तिल आदि की बिक्री होने लगी है।
विज्ञापन

इन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। मकर संक्रांति पर्व पर लोग चूरा, दही, लाई, तिल, बादाम पट्टी, तिलकुट आदि का सेवन करते हैं। इस दिन लोग सुबह स्नान कर दान पुण्य करते हैं। इसको लेकर शहर से ग्रामीण इलाकों के बाजार गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के गुदरी सहित जिले भर के बाजारों में लाई, गुड़ और चूरा की दुकानें सजी हैं। लोगों की मांग के अनुसार छोटे-बड़े पैकेटों में भी उपलब्ध है। हल्के और मोटे दानों में उपलब्ध विभिन्न वेरायटी की लाई की कीमत 50 से लेकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चूरा भी 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम बाजार में बिक रहा है। इसके अलावा साफ दाने का गुड़ 50 रुपये से 60 रुपये प्रति किलोग्राम और तिल 160 रुपये से 250 प्रति किलो से बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed