{"_id":"64e79da68726476b3f0a823a","slug":"manrega-labour-sangh-protested-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3550-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मनरेगा मजदूर संघ ने कलक्ट्रेट के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मनरेगा मजदूर संघ ने कलक्ट्रेट के बाहर दिया धरना
Thu, 24 Aug 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
अपनी 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मनरेगा मजदूर संघ ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सामने बुद्धा पार्क में धरना दिया। ये लोग अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
मनरेगा मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार की अगुवाई में जिला प्रभारी सोहन राम, जिला संयोजक सलाहुद्दीन, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला सचिव गुलाब प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और मनरेगा मजदूर संघ से जुड़े लोग जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। उसके बाद बुद्धा पार्क में धरना पर बैठ गए। इनकी मांग थी कि मनरेगा श्रमिकाें या ग्रामीण बेरोजगारों को नियमानुसार काम दिया जाए। ग्राम सभाओं में मनरेगा निगरानी समिति का गठन किया जाए। ब्लॉक स्तर पर मनरेगा चौकसी समिति का गठन किए जाने सहित 15 मांगें इनके ज्ञापन में शामिल थीं।