{"_id":"626d794f1e29541815546cfa","slug":"mandir-mein-shaadee-ke-baad-jhagadane-lage-pati-patnee-kushinagar-news-gkp4352703135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में शादी के बाद झगड़ने लगे पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में शादी के बाद झगड़ने लगे पति-पत्नी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में शादी के बाद झगड़ने लगे पति-पत्नी
लोगों के समझाने पर मामला हुआ शांत
खड्डा(कुशीनगर)। जेल जाने के भय से प्रेमी ने प्रेमिका से मंदिर में शादी तो कर ली, लेकिन दोनों के विचार नहीं मिल पाए। मंदिर में शादी के बाद मंडप में दोनों झगड़ा करने लगे। मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने दूसरे गांव के युवक पर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने तथा शादी के वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो युवक ने शादी करने पर रजामंदी दे दी।
इसके बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। शनिवार को कस्बे के एक मंदिर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी करते हुए युवक ने अनमने ढंग से मांग भर दिया। शादी की रस्म पूरी होने के बाद जब दुल्हन पति का पैर छूने पहुंची तो मामला बिगड़ गया। दोनों एक-दूसरे पर दगाबाजी करने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगे। उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।