{"_id":"63139575a3cf3c349a356b68","slug":"manchale-attacked-the-girl-s-neck-with-a-blade-kushinagar-news-gkp4492871148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचले ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया हमला
रामकोला (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा की गर्दन पर बाइक सवार मनचले ने ब्लेड से हमला कर दिया। छात्रा कोचिंग जा रही थी। लहूलुहान हाल में उसे आसपास के लोगों ने रामकोला सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। छात्रा की मां की तहरीर पर अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है। आरोपी कई दिनों से छात्रा से मोबाइल नंबर मांग रहा था। छात्रा के इंकार करने पर उसने यह हरकत की।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा शनिवार की सुबह अपने घर से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। पंजाब चीनी मिल यार्ड के सामने वह साइकिल से उतरकर पैदल जाने लगी। लोगों के अनुसार, ठीक उसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों मास्क व हेलमेट लगाए थे। बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और पीछे से छात्रा की गर्दन पर बाईं तरफ ब्लेड से वार कर दिया। छात्रा जमीन पर गिर गई। हमला करने के बाद युवक बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ भाग गया। अगल-बगल के लोगों ने छात्रा को रामकोला सीएचसी पहुंचाया।
घटना की सूचना पर किशोरी की मां तथा घर के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मनचला कई दिनों से छात्रा का मोबाइल नंबर मांग रहा था। छात्रा के इंकार करने से वह नाराज था। मौका पाकर उसने छात्रा पर हमला करके घायल कर दिया। रामकोला थाने के एसएचओ नीरज कुमार राय का कहना है कि हमला करने वाले एक अज्ञात आरोपी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।