फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Manbad clashed in front of police, challan for breach of peace

Kushinagar News: पुलिस के सामने ही भिड़ गए मनबढ़, शांतिभंग में चालान

Tue, 24 Sep 2024 07:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Sep 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Manbad clashed in front of police, challan for breach of peace
लक्ष्मीगंज। पंचायत के लिए बुलाए गए क्षेत्र के दो मनबढ़ युवक लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी के बाहर निकलकर पुलिसकर्मियों के सामने ही आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दो युवकों समेत सात लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर भाठ गांव के अरमान अंसारी (18) की लालाछपरा गांव में चौराहे पर सैलून की दुकान है। दुकान पर ही किसी बात को लेकर लालाछपरा गांव निवासी असफाक अंसारी (18) से उसका विवाद हो गया। इसके बाद मामला लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी पर पहुंचा। सोमवार की शाम दोनों युवकों को अभिभावकों के साथ पुलिस चौकी पर समझौता के लिए बुलाया गया था। अभिभावकों से पूछताछ शुरू ही की गई थी कि दोनों युवक चौकी से बाहर चले गए और पुलिसकर्मियों के सामने ही एक युवक ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया। इससे माहौल गरम हो गया। पुलिस ने दोनों का बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों युवकों समेत दोनों पक्ष के सात लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी लक्ष्मीगंज शिवम द्विवेदी ने बताया कि दोनों युवकों समेत सात लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed