{"_id":"69e004d538b20fabc005a6dd","slug":"man-who-came-from-bihar-to-attend-wedding-killed-after-tree-branch-falls-on-him-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158102-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी में शामिल होने बिहार से आए व्यक्ति पर गिरी पेड़ की डाल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी में शामिल होने बिहार से आए व्यक्ति पर गिरी पेड़ की डाल, मौत
Thu, 16 Apr 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने आए बिहार के मुगलसराय निवासी 52 वर्षीय महमूद पर पीपल की डाली टूटकर गिर गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्तेदार उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।
कस्बे के मस्जिद टोला निवासी सफीक अहमद की बेटी गुलिस्ता की मंगलवार की रात शादी थी। उसमें शामिल होने बिहार के मुगलसराय नयी बस्ती निवासी 52 वर्षीय महमूद अपनी पत्नी के साथ ससुराल आए थे।
निकाह संपन्न होने के बाद दरवाजे के पास स्थित पीपल के पेड़ के नीचे रिश्तेदारों के लिए भोजन बन रहा था। महमूद वहीं बैठे थे। उसी दौरान पीपल के पेड़ की डाली टूटकर उनके ऊपर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें तत्काल रामकोला सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महमूद के 10 वर्षीय पुत्र आयान, सात वर्षीय आयात और पांच वर्षीय अलसिफा समेत तीन बच्चे हैं। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं।