{"_id":"64594f7ae0f98af4f90a28d4","slug":"man-was-mudered-kushinagar-news-c-7-1-157446-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नशेड़ियों पर वृद्ध की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नशेड़ियों पर वृद्ध की हत्या करने का आरोप
Tue, 09 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
मदद करने के बहाने ले जाकर हत्या करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार की रात को मिले शव के मामले में दो नशेड़ियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि बीमार बुजुर्ग को मदद के बहाने लाकर इन लोगों ने कुछ पैसे के लालच में उसकी हत्या कर दी।
रविवार की रात करीब दस बजे हाटा नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में एक वृद्ध को अचेत हालत में देखा गया। इसकी सूचना लोगों ने हाटा कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर हाटा सीएचसी ने गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हाटा नगर पालिका क्षेत्र के रधिया देवरिया मुहल्ले के निवासी 65 वर्षीय स्वामीनाथ के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि स्वामीनाथ साइकिल से दवा लेने हाटा नगर में आए थे। दवा लेने के बाद वह घर जा रहे थे तो लड़खड़ा कर गिर पड़े। वहां मौजूद एक नशेड़ी ने कहा कि मैं इन्हें जानता हूं। इनके घर पहुंचा दूंगा। अपने एक अन्य साथी के साथ उन्हें लेकर वहां से चला गया। बाद में स्वामीनाथ का शव रात के समय खेल मैदान में पाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्वामीनाथ के पास मौजूद कुछ पैसों के लालच में नशेड़ियों में उनकी हत्या कर दी। इस मामले में स्वामीनाथ के परिवार की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसमें उनकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।