{"_id":"633ea500024c383413528dcc","slug":"man-tried-to-take-samadhi-in-turkpatti-area-of-kushinagar-police-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: तुर्कपट्टी क्षेत्र में युवक ने समाधि लेने का किया प्रयास, पुलिस ने मौके पर जाकर गड्ढे से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: तुर्कपट्टी क्षेत्र में युवक ने समाधि लेने का किया प्रयास, पुलिस ने मौके पर जाकर गड्ढे से निकाला
Thu, 06 Oct 2022 03:20 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 06 Oct 2022 03:20 PM IST
सार
गांव में शारदीय नवरात्र के मौके पर भजन कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान लल्लन उर्फ साधु यादव ने समाधि लेने की घोषणा की। पूरे शरीर में पॉलीथिन लपेटकर वह समाधि के गड्ढे में उतर गए। इसके बाद अपने ऊपर मिट्टी भर ली। इसकी सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने युवक को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
युवक को समाधि से निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शारदीय नवरात्रि के नवमी (मंगलवार) की रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया गांव के पांडेय पट्टी के पास एक युवक ने समाधि लेने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने युवक को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
गांव में शारदीय नवरात्र के मौके पर भजन कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान लल्लन उर्फ साधु यादव ने समाधि लेने की घोषणा की। पूरे शरीर में पॉलीथिन लपेटकर वह समाधि के गड्ढे में उतर गए। इसके बाद अपने ऊपर मिट्टी भर ली। इसकी सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने युवक को गड्ढे से बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद साधु यादव अचेत हो गए थे।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे तंत्र विद्या सिद्ध करने का प्रयास बता रहे हैं, तो कुछ लोग मनबढ़ई बता रहे हैं। तुर्कपट्टी एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि समाधि लेने वाले युवक को गड्ढे से बाहर निकाल कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्हें समझा-बुझाकर दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन