{"_id":"613f88858ebc3e83b437d47b","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-kushinagar-news-gkp409038780","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
तमकुहीरोड-तरयासुजान रेलमार्ग के बीच हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड-तरयासुजान रेलमार्ग के बीच रविवार की रात रेलवे गेट संख्या-33 के पास छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसके परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
सेवरही क्षेत्र के ग्राम सभा सुमही मोहनसिंह निवासी हरिशंकर बैठा (45) रविवार की रात करीब 11 बजे किसी कार्य से तमकुहीरोड-तरयासुजान रेलमार्ग के बीच गेट संख्या-33 से 100 मीटर पूरब आए थे। उसी दौरान छपरा कचहरी-गोमतीनगर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक इस घटना की लोगों को जानकारी हुई और परिजन के साथ गांव के लोग पहुंचे, उससे पहले ही हरिशंकर की मौत हो गई। परिजन उन्हें घर लाए और सोमवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया।