{"_id":"6a10c53d472f18d7550d82f8","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160354-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 23 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान विकास कुमार मद्धेशिया (23) पुत्र हरेंद्र प्रसाद, निवासी गौरी श्रीराम थाना विशुनपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा गया। इसकी सूचना सेवरही पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार था और लंबे समय से रेलवे ट्रैक के आसपास घूमता रहता था। लोगों का अनुमान है कि उस समय कप्तानगंज से थावे जा रही पैसेंजर ट्रेन आ रही थी और युवक संभवतः ट्रैक पार करने के दौरान उसकी चपेट में आ गया। सेवरही थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।