{"_id":"62af674f43e19806c010070d","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-in-ahirauli-kushinagar-news-gkp4409075157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर शनिवार की रात एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार की सुबह एंबुलेंस से उसे पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बलुआ निवासी अख्तर अली (32 ) शनिवार को शाम से ही घर से लापता थे। उनकी तलाश परिजन कर रहे थे। रविवार की सुबह गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग के बगल में स्थित घोड़ादेउर गांव के धूस स्थित देवी माता के स्थान के सामने वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके सिर में गंभीर चोटें लग गई।
घायल हाल में ही वह रेलवे ट्रैक पर पड़े रहे। नित्य क्रिया करने जा रहे लोगों ने उन्हें देखा और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल अख्तर अली की मां आयशा ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच लेकर गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिजन शव को घर लेकर लौट गए।