{"_id":"5f415beb8ebc3e3cf76a4526","slug":"making-nude-video-blackmailer-caught-in-home-kushinagar-news-gkp362691866","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पकड़ा गया
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को लड़की के घर में ही पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। घरवालों ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किशोरी को बगल के गांव के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया और उसका वीडियो बनाकर बाद में लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। घरवालों के अनुसार, युवक चार माह से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। दो दिन पहले वह लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया था। घर वालों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसकी सूचना रामकोला पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को थाने ले आई। पुलिस के सामने किशोरी ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
एसओ केपी सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।