फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mainuddin deceived the student by promising her good marks in practicals, teachers praised the life sentence.

Kushinagar News: मैनुद्दीन ने छात्रा को प्रैटिक्ल में अच्छे नंबर दिलाने का दिया था झांसा, उम्रकैद को शिक्षकों ने सराहा

Sat, 08 Nov 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Mainuddin deceived the student by promising her good marks in practicals, teachers praised the life sentence.
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के एक कॉलेज का शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी शिक्षक संघ का जिला उपाध्यक्ष था। वह कॉलेज में सबसे अलग रहता था, किसी से मतलब भी नहीं रखता था। कोर्ट के फैसले के बाद छात्रा के परिजनों को जहां सकून मिला, वहीं कॉलेज के शिक्षकों ने फैसले की सराहना किया। छात्रा को अच्छे अंक से पास कराने का झांसा देकर अपनी जाल में शिक्षक फंसया था और दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया था। दूसरे दिन भी कॉलेज में इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन

उम्रकैद की सजा पाने वाला शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी गांव के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक था। वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष था। ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा का पूर्वांचल प्रभारी था। संगठन के कार्यक्रमों में मंच से भाषण देने के दौरान शायरी बोलता ही था, लेकिन आम तौर पर बातचीत के दौरान भी अपने शेरो शायरी से लोगों को बातों में फंसा लेता था। जिस छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया उसको पहले प्रैटिक्ल में अच्छे अंक से पास कराने के लिए भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

छात्रा का कहना है कि उससे ही अक्सर वह पानी मांगता था, शिक्षक की गंदी हरकत को छात्रा परिजनों से कह नहीं पाती थी, जिसका वह नजायज फायदा उठाता था। इसके पहले भी कॉलेज में छेड़खानी का आरोप शिक्षक पर दूसरी छात्रा लगा चुकी थी, लेकिन कॉलेज की बदनामी के डर से मामला मैनेज हो गया। कोर्ट के फैसले से छात्रा के परिजन संतुष्ट तो हैं, लेकिन उनका कहना है कि जो दाग लग गया वह कहा मिटने वाला है। ईश्वर की ओर से दी जाने वाली सजा अभी बाकी है। शुक्रवार को कॉलेज के शिक्षकों से चर्चा की गई तो बताया कि कोर्ट का फैसला सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed