फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Main Mahaparinirwan temple now open all over week

जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार और रविवार को रहता बंद रहता था..

Fri, 30 Jul 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Main Mahaparinirwan temple  now open all over week
अब सप्ताह भर खुलेगा कुशीनगर का मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर
विज्ञापन

कसया ( कुशीनगर )। अब कुशीनगर का मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप पूरे सप्ताह बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों की पूजा-अर्चना के लिए खुला रहेगा। अभी कोविड-19 के चलते जिला प्रशासन के निर्देश पर सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को बंद रहता था, लेकिन इन दिनों में भी खुलेगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जाएगा। पुरातत्व विभाग के उपमंडल कार्यालय कुशीनगर के संरक्षण सहायक शादाब खान ने बताया कि प्रशासन ने अब सप्ताह भर पुरातात्विक धरोहर स्थलों को खोलने के लिए अनुमति दे दी है। यह एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। इसलिए अब कुशीनगर के पुरातात्विक धरोहर स्थल भ्रमण व पूजा -अर्चना के लिए सप्ताह भर खुले रहेंगे। खुलने का समय सुबह सात बजे तय हुआ, जबकि पुरातात्विक धरोहर स्थल सूर्योदय व सूर्यास्त के समय खुलते व बंद होते हैं। ऐसा निर्णय सिर्फ कोविड के चलते लिया गया है। बताया कि शनिवार और रविवार को मंदिर क्षेत्र में एक समय में सिर्फ 50 लोग ही रहेंगे और मंदिर में पूजा-अर्चना एक साथ केवल पांच ही लोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed