{"_id":"6515d2d1585306c67b0e2994","slug":"main-accused-of-snatching-incident-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5344-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छिनैती की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छिनैती की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 29 Sep 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे पर बीते 26 जुलाई को एक पत्रकार के साथ हुई छिनैती की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसओ अजय पटेल ने बताया कि बीते 26 जुलाई को बेलवनिया बंधे पर नाकाबोश बदमाशों ने थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी एक पत्रकार को चाकू व असलहा दिखाकर उनकी बाइक व नगदी छीन लिए थे। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ़ केस दर्ज कर किया था। इस मामले का आरोपी पांच लोगों केा पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव पुलिस की गिरफ्तार से बाहर था। उसे बृहस्पतिवार को बेलवनिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। वह वहां से कहीं भागने की फिराक में थे।
इस कार्रवाई के दौरान एसओ के अलावा एसआई मनोज द्विवेदी, अमित यादव, ज्ञानप्रकाश चौहान, विकास यादव, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।