फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahavir Thapa of Nepal showed the sky to the sun of Jhansi

Kushinagar News: नेपाल के महावीर थापा ने झांसी के सूरज को दिखाया आसमान

Fri, 24 Oct 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Thapa of Nepal showed the sky to the sun of Jhansi
कसया। कुशीनगर पालिका क्षेत्र वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर भलूही मदारी पट्टी में गोवर्धन पूजा पर बृहस्पतिवार को भव्य मेले व कुश्ती का आयोजन किया। जिसमें नेपाल, मुजफ्फरपुर (बिहार) जम्मू कश्मीर, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। करीब 20 जोड़ी पहलवानों ने अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुश्ती का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विशिष्ट अतिथि विधायक पीएन पाठक, राकेश जायसवाल, सभासद विनय सिंह, पीएन सिंह, अजेंद्र सिंह, व पूर्व सैनिक विजय मिश्रा ने फीता काट कर व पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन

कुश्ती को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कुश्ती प्राचीन विद्या है। जिसको बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेलो इंडिया के तहत प्रदेश के हर गांव में अखाड़े व अन्य खेलो को प्रोत्साहन देने के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया है। विशिष्ट अतिथि विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कुश्ती कला भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ माटी का खेल है। जिसको आज भी हमारे पहलवान जीवंत बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आयोजक व आए हुए पहलवानों को धन्यवाद देता हूं। इस दौरान रोमांचक कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए महावीर थापा नेपाल ने सूरज झांसी को आसमान दिखाया, तो सिकंदर गोरखपुर ने विक्की देवरहवा बाबा को पटखनी दी, गन्नी जम्मू कश्मीर ने धमाका मुजफ्फरपुर, व मुकेश पहलवान गोरखपुर ने सूरज झांसी ने संतोष प्रयाग राज को चित किया। सिद्धार्थ गोरखपुर अजीत देवरिया, विकास गोरखपुर सिकंदर देवरिया व गोविंद गोरखपुर व विक्की देवरहवा बाबा की कुश्ती बराबरी पर छुटी।

गुड्डू, रामनरेश यादव व संपत पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त सभासद प्रतिनिधि सोनू त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सकल दुबे, सोनू चौबे, कैश खान, अम्बरीष श्रीवास्तव, नीतीश श्रीवास्तव, राजू तिवारी, अनूप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed