{"_id":"66fc7914ebf720f914073c64","slug":"mahatma-gandhis-life-became-exemplary-through-principles-dr-tribhuvan-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124086-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धांतों से महात्मा गांधी का जीवन बना अनुकरणीय : डाॅ. त्रिभुवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धांतों से महात्मा गांधी का जीवन बना अनुकरणीय : डाॅ. त्रिभुवन
Wed, 02 Oct 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए बुद्ध पीजी कऍलेज के मध्य कालीन इतिहास के प्रोफेसर डाॅ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी अपने सिद्धांतों के कारण महान व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। प्रदर्शनी में गांधी के बचपन, कानून के छात्र के रूप में, पत्नी कस्तूरबा के साथ, दक्षिण अफ्रीका, उनके किए गए आंदोलनों, स्वतंत्रता के लिए किए गए आंदोलनों, कांग्रेस की बैठकों में भाग लेने, ब्रिटिश सरकार के विभिन्न प्रतिनिधियों एवं वॉयसराय के साथ उनके चित्रों, अंतिम प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिए जाते समय के चित्र, उनके पार्थिव शरीर व अंतिम संस्कार के छायाचित्रों की प्रदर्शित किया गया है। इसके पूर्व संग्रहालय परिसर में सफाई भी की गई। अंत में संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ल ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 31 अक्टूबर तक चलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन तरुण शुक्ला ने किया। इस दौरान सभासद प्रभुनाथ सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, मिर्ज़ा नसीरुद्दीन बेग आदि मौजूद रहे।