फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahashivratri: District divided into six zones, administration alert

महाशिवरात्रि : छह जोन में बंटा जिला, प्रशासन अलर्ट

Tue, 25 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: District divided into six zones, administration alert
पडरौना। महाशिवरात्रि पर जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दिन जिले में शांति व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के लिए दो सुपर और छह जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम ने तैनात सभी मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जिले के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान अत्यधिक भीड़ होती है। इस मौके पर जगह-जगह जुलूस भी निकलता है।
इस मौके पर जिले में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डीएम विशाल भारद्वाज ने कसया, हाटा व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा और पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। इसके अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ, जिला, ब्लॉक और तहसील स्तरीय 38 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि रिजर्व में पांच जोनल व पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए हैं। डीएम ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट त्योहारों को सकुशल संपादन के बाद ही ड्यूटी स्थल से संबंधित एसडीएम को अवगत कराकर तैनाती स्थल छोड़ेंगे। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक, अपर जिला मजिस्ट्रेट और जिलाधिकारी को अवगत कराएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसका संपर्क नंबर-05564-240590 है। नीरज कुमार गौड़ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता, और आलोक कुमार प्रियदर्शी डीपीआरओ को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। उनकी लोकेशन प्राप्त कर उन्हें अवगत कराते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed