{"_id":"67bf5eb46d26284add070ae6","slug":"mahashiratri-flood-of-faith-in-shivalayas-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132877-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिरात्रि : शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिरात्रि : शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Thu, 27 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। महाशिरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर, भांग, धतूर, दूध, दूर्वा आदि चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सभी शिवालय परिसरों में मेले का भी आयोजन किया गया।
शहर के शिवाला मंदिर, दरबार स्थित शिव मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, भूतनाथ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, छावनी के भन्नूनाथ शिवमंदिर, लम्हुआ शिव मंदिर, करहिया धाम, बाबा सिद्धनाथ स्थान आदि जगहों पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
लम्हुआ शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कुबेरस्थान स्थित प्राचीन मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी। रात्रि में विश्राम कर भोर होते ही शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के गर्भगृह से लेकर मुख्य पूर्वी गेट तक बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, विश्व दर्शन मंदिर, अमवा धाम के अलावा सभी शिवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार, भाेर से ही पनियहवा स्थित पथलेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर और अंदर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पथलेश्वर नाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसी तरह श्यामपट्टी स्थित दुखभंजन महादेव, लतवा बाजार, माधोपुर, शिव सरया, पथरवा स्थित बहुरहवा महादेव में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया।