फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahadev will be worshipped with flowers from Varanasi.

Kushinagar News: वाराणसी के फूलों से होगी महादेव की पूजा

Wed, 29 Jul 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mahadev will be worshipped with flowers from Varanasi.
पडरौना। 30 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। सावन की पूजा को लेकर मंदिरों में भीड़ अभी से बढ़ गई है। इस बार वाराणसी से आने वाले फूलों से ही भक्त भगवान का शृंगार करेंगे। बारिश से फसल खराब होने के कारण गेंदा के फूल के दाम आसमान छू रहे हैं। एक माला 40 रुपये में बिक रही है। कुबेरस्थान, करहिया, लम्हुआ और महादेवा मंदिरों पर फूलों की मांग सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

सावन में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगती हैं। इसमें पूजा-पाठ के लिए फूल के दुकानों पर अभी से गेंदा, गुलाब, बेला और कमल के फूलों की मांग बढ़ गई है। कई लोग रूद्राभिषेक करवाते हैं। इसमें फूलों की कमी न हो इसके लिए श्रद्धालु दुकानदारों को पहले से ही एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

फूल व्यापारी लल्लन सैनी ने बताया कि इस बार लगातार बारिश से गेंदा और बेला की फसल को काफी नुकसान हुआ है। लोकल फूल मंडी में आवक 50 प्रतिशत कम है। इसलिए वाराणसी और कोलकाता से फूल मंगा रहे हैं। ढुलाई महंगी होने से रेट भी बढ़ गए हैं। फूल की मांग को देखते हुए दो दिन पहले आर्डर देना पड़ रहा है। फूल व्यापारी सुनीता सैनी, रमेश सैनी, विजय सैनी आदि ने बताया कि जिले के कुबेरस्थान मंदिर, करहिया और लम्हुआ में प्राचीन शिवालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सावन में हर दिन रूद्राभिषेक समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इसके चलते इन शिवालयों से फूल की अधिक मांग आई है। रुद्राभिषेक के लिए 100-200 रुपये की फूल की थाली बुक हो रही है माला और हार के साथ विशेष फूल प्रसाद की एडवांस बुकिंग की जा रही है। शहर के गुदरीबाजार स्थित एक फूल की दुकान पर बुकिंग करने पहुंची श्रद्धालु अनीता देवी ने बताया कि पहले 20 रुपये में फूल की माला आ जाती थी। अब 40 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed