{"_id":"621673f0350559597a263e99","slug":"mafia-used-to-transfer-officers-under-sp-rule-rajnath-kushinagar-news-gkp427932769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शासन में माफिया करा देते थे अधिकारियों के ट्रांसफर : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शासन में माफिया करा देते थे अधिकारियों के ट्रांसफर : राजनाथ
विज्ञापन
रामकोला में जनसभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा शासन में माफिया करा देते थे अधिकारियों के ट्रांसफर : राजनाथ
रामकोला (कुशीनगर)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लक्ष्मी जी हाथी पर बैठकर नहीं आएंगी, न ही साइकिल पर, हाथ हिलाते हुए भी नहीं आएंगी। वह सिर्फ कमल के फूल पर आएंगी। अबकी बार भाजपा सरकारी बनेगी तो होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलिंडर मिलेगा।
रक्षा मंत्री बुधवार को रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विनय प्रकाश गौड़ के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। रामकोला कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि योगी ने हर मोर्चे पर काम किया है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी की सराहना पूरे देश में हो रही है। सपा शासन में माफिया अधिकारियों के ट्रांसफर करा देते थे।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था किसी राज्य के विकास की पहली व्यवस्था होती है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश के सभी जिला मुख्यालयों पर मेडिकल कॉलेज बने। योगी आदित्यनाथ के यूपी की कमान संभालने के बाद अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी देश में ऐसी योजना लागू नहीं हुई है, जो प्रधानमंत्री ने लागू की है। हम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। देश के सभी घरों को नल और जल पहुंचेगा। आयुष्मान कार्ड जैसी योजना पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, रामकोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनय प्रकाश गौंड़, श्रीराम प्रसाद, विशंभर प्रसाद, मारकंडेय तिवारी, फूल बदन कुशवाहा, राधेश्याम दीक्षित, आशुतोष गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
‘सैनिकों की शहादत अब भी सालती है’
उन्होंने कहा कि भारत-चीन के लद्दाख में युद्ध हुआ तो दुख हुआ। राहुल ने कहा कि भारत के ज्यादा सैनिक मारे गए, चीन के चार सैनिक मारे गए, लेकिन उन्होंने कभी पर्दाफाश नहीं किया। विश्व के बड़े खुफिया रिपोर्टर ने पर्दाफाश किया है कि चीन के 35 से 40 सैनिक मारे गए। उरी और पुलवामा पर पाकिस्तान ने हमला किया। तब गृहमंत्री होने के नाते उन्होंने शहीद जवानों को कंधा दिया। उसका दर्द आज भी सालता है।
बाबा आए तो बुलडोजर चलाकर सबको ठीक कर दिया
राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी समाज में रहने वाले लोगों को भय और भूख से निजात दिलाते हैं, लेकिन ये जब आते हैं तो ऐंठने लगने हैं। बाबा आए तो उन्होंने बुलडोजर चलाकर सबको ठीक कर दिया। माफिया से ली गई जमीनों पर गरीबों का मकान बनेगा। हम किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे। हम ऐसा वायदा नहीं करेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़े। भाजपा की सरकार बनी तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। मोदी जी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन। कौन प्रत्याशी है, ये मत देखिए, केवल भाजपा को देखिए।