{"_id":"6593112d5363de885a042b89","slug":"madhuriya-rajwaha-not-cleaned-overflow-will-cause-damage-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-10287-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मधुरिया रजवाहा की नहीं हुई सफाई, ओवरफ्लो होने से होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मधुरिया रजवाहा की नहीं हुई सफाई, ओवरफ्लो होने से होगा नुकसान
Tue, 02 Jan 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र की एक मात्र नहर मधुरिया रजवाहा की इस वर्ष भी सफाई नहीं हुई है। किसान इससे चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि नहर में पानी छोड़ा गया तो ओवरफ्लो होकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाएगी।
इस नहर के अंतर्गत आने वाले कृपापट्टी, धुनवलिया, जोकवा बाजार, धौरहरा, माधोपुर, नदवा बिशुनपुर, सरैया महंथपट्टी, कोटवा, करजही, रहसू जनोबीपट्टी, बेईली, रहसू सुमालीपट्टी, नटवा, अमवा, मटिहनिया, धनहा, परसौनी, जौरा बाजार गांवों के किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। इस साल मधुरिया राजवाहा की सफाई नहीं हुई है। क्योंकि विभाग का कहना है कि इसके बजट नहीं है। नहर की मरम्मत और सफाई न होने से इसमें पानी छोड़ने से टूटने की आशंका बनी है।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई अमरेंद्र बरनवाल ने बताया कि मधुरिया रजवाहा की सफाई के लिए कोई बजट आवंटित नहीं हुआ है। नदवा में नहर अधिक ऊंचाई से होकर गुजरी है। अगर वहां सफाई नहीं होती है तो नहर के टूट जाने की आशंका है। कहीं से कोई व्यवस्था होती है तो नदवा में नहर की पहले सफाई कराने का प्रयास किया जाएगा।