फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Madhopur canal broken near Chakhani Gosain, farmers demonstrated

Kushinagar News: चखनी गोसाईं के पास टूटी माधोपुर नहर, किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Jan 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Madhopur canal broken near Chakhani Gosain, farmers demonstrated
तमकुहीराज। तहसील क्षेत्र के माधोपुर नहर का बंधा चखनी गोसाईपट्टी के पास शनिवार की देर शाम टूट जाने से सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। क्षेत्र के किसानों ने बंधे पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि नहर की पूरी सफाई नहीं होने और पानी छोड़ दिए जाने से नहर तीन बार टूट चुकी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, तमकुहीराज तहसील क्षेत्र से माधोपुर माइनर गुजरी है। इस माइनर की कुल लंबाई नौ किमी है।यह माइनर गौरी इब्राहिम, गौरी नरोत्तम, चखनी, धूमपट्टी, गोसाईपट्टी, मोरवन, मठिया, माधोपुर सहित कई गांवों से होकर गुजरती है। माधोपुर माइनर में कुछ दिन पहले ही सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ा है। जब से माइनर में पानी आया है, तब से तीन बार टूट चुकी है। गोसाईपट्टी निवासी किसान रामजनक शर्मा ने बताया कि गोसाईपट्टी से आगे नहर की सफाई नहीं होने के कारण पानी गोसाईपट्टी के पास ही रुक जा रहा है और बंधा टूट जा रहा है। इससे सैकड़ों एकड़ खेत में आलू, गेहूं, गन्ना, सरसों जैसी फसल बर्बाद हो गई है। मोरवन निवासी पूर्व प्रधान रमापति रसिया ने बताया कि नहर की सफाई नहीं होने के कारण लगभग बीस वर्ष से हम लोगों के क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। रविवार को क्षेत्र के रामजनक शर्मा, उपेंद्र मिश्र, हरिद्वार पटेल, इंद्रजीत पटेल, कमोद पटेल, राजा, कुसमावती, गुड्डी, मीना, मुनिया, भोला, अशोक, अभिमन्यु आदि ने विभाग को चेताया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शमशाद खान ने बताया कि गंडक की सफाई का बजट केवल छह किमी का ही आया था। रैट होल होने के कारण जब पानी छोड़ा जा रहा है तो बंधा टूट जा रहा है। सूचना मिली है बंधे की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed