फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Madani Masjid case: Administration is churning inside, silence outside

मदनी मस्जिद प्रकरण : अंदर खाने प्रशासन कर रहा मंथन, बाहर चुप्पी

Sun, 22 Dec 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Madani Masjid case: Administration is churning inside, silence outside
हाटा। नगर के मदनी मस्जिद की जमीन और निर्माण से जुड़े मामले में स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक अंदर खाने गंभीर मंथन में जुटा हुआ है। लेकिन, जिम्मेदार कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। प्रशासन की जांच में ऊंट किस करवट बैठता है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। मगर, सूत्रों की मानें तो प्रशासन की जांच का मुख्य बिंदु नगर पालिका से नक्शा जारी होने और उसके निरस्त होने के इर्द-गिर्द घूम रहा है।
विज्ञापन



हाटा नगर के मदनी मस्जिद निर्माण मामले में जमीन की पैमाइश के बाद चार दिनों से गोपनीय शनिवार को भी जांच जारी रही। राजस्व विभाग के लोग इस मामले से जुड़ी फाइल लेकर प्रति दिन जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। मामला काफी पुराना होने की वजह से विभागों को इससे जुड़ी पत्रावलियों को जुटाने में भी वक्त लग रहा है। बताया जा रहा है कि सभी प्रकार की पत्रावलियों के इकट्ठा होने के बाद ही इस संबंध में ठोस रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इससे जुड़े कुछ मामले न्यायालयों में भी लंबित हैं। प्रशासन उनकी जानकारी भी जुटा रहा है। हालांकि, इस मामले में कोई भी अधिकारी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है। हाटा नगर के करमहा चौराह के पास दो दशक पहने मदनी मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ था। कुछ दिनों पहले पूरब दिशा में मस्जिद का विस्तार किया गया था और दक्षिण दिशा में टिनशेड लगाई गई। इसको लेकर रामवचन सिंह ने सीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि मस्जिद के निर्माण में सरकारी जमीनों का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं मस्जिद निर्माण करने वाले पक्ष का दावा है कि मस्जिद का निर्माण के लिए उन लोगों ने जमीन बैनामा कराई है। एसडीएम प्रभाकर सिंह ने बताया जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच के लिए दो टीमें गठित की गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed