{"_id":"6973c7cac2c790e3bc0f1c66","slug":"madani-club-deoria-wins-in-penalty-shootout-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153363-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेनाल्टी शूटआउट में मदनी क्लब देवरिया विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेनाल्टी शूटआउट में मदनी क्लब देवरिया विजयी
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। फाजिलनगर ब्लॉक के ग्रामसभा रुदवलिया स्थित बटलोहिया खेल मैदान पर विद्यार्थी स्पोर्टिंग क्लब फुटबॉल के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय एकता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में मदनी फुटबॉल क्लब, देवरिया ने केसीपी फुटबॉल क्लब, पडरौना को पेनाल्टी शूटआउट में 3–0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दोपहर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट के खेल के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि, निर्धारित समय समाप्त होने तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1–1 की बराबरी पर छूटा।
इसके बाद निर्णायकों द्वारा 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन उसमें भी किसी टीम को बढ़त नहीं मिल सकी। अंततः मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें मदनी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन संयम और सटीकता दिखाते हुए तीनों पेनाल्टी गोल किए, जबकि केसीपी क्लब का कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसके पूर्व मैच का शुभारंभ सपा नेता राजन शुक्ला, विजय यादव एवं ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात बाल को किक मारकर किया। मुख्य अतिथि राजन शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के प्रतियोगिताओं की अत्यंत आवश्यकता है। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। मैच में निर्णायक की भूमिका पंकज यादव, अजय यादव ने निभाई। आयोजक बिंदु यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान धर्मनाथ यादव, पप्पू कुशवाहा, संजय आदि उपस्थित रहे।