फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   M Has Directed in Contact Tracing case

कोविड समीक्षा बैठक

Mon, 05 Jul 2021 06:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
M Has Directed in Contact Tracing case
कांटैक्ट ट्रेसिंग के मामले में डीएम सख्त
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में सोमवार को डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कोविड के संभावित रोगियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग और जेई-एईएस सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए कहा कि कांटैक्ट ट्रेसिंग नहीं होने पर एफआईआर की कार्रवाई की जा सकती है।
डीएम ने इस बैठक के दौरान कोविड के मामले, आरटीपीसीआर लैब की प्रगति, कांटैक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण की प्रगति, जागरूकता, एईएस और जेई सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जनपद में रविवार को कोरोना का एक मामला आया था, जो कप्तानगंज का था। डीएम ने इस बारे में कांटैक्ट ट्रेसिंग की रिपोर्ट ली और उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कांटैक्ट ट्रेसिंग नहीं होने पर एफआईआर की कार्रवाई की जा सकती है। टीकाकरण के बारे में क्लस्टर एप्रोच की समीक्षा हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली गई। लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित कर टीकाकरण केंद्र पर बुलाए जाने की बात कही गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में दिमागी बुखार का एक मामला और आया है, जो मोतीचक क्षेत्र का है।
विज्ञापन

इस बारे में डीएम ने आशा की रिपोर्ट ली और यह पूछा कि क्या आशा ने इसकी जानकारी दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आशा ने जानकारी नहीं दी है या रिपोर्ट नहीं मिली है तो आशा को मंगलवार को तलब किया जाए। उन्होंने कहा कि हम अपना काम ठीक से करें। लोगों को जागरूक करें और अपनी जिम्मेदारी समझें। इस बैठक में एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, एएसडीएम रामकेश यादव, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed