फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Luxury vehicles will be inspected under 'Mission Safe Kavach'.

Kushinagar News: मिशन सेफ कवच के तहत होगी लग्जरी वाहनों की जांच

Tue, 27 Oct 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Luxury vehicles will be inspected under 'Mission Safe Kavach'.
फिटनेस से लेकर सुरक्षा उपकरणों तक की होगी पड़ताल, कमियां मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


पडरौना। त्योहारों के दौरान सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से मिशन सेफ कवच के तहत लग्जरी वाहनों की जांच की जाएगी। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, जरूरी सुरक्षा उपकरणों और दस्तावेज की पड़ताल की जाएगी। खामियां मिलने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ऐसे में परिवहन विभाग ने वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के तहत लग्जरी वाहनों की तकनीकी स्थिति के साथ ही उनमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए उपकरणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

वाहन की फिटनेस वैध है या नहीं, इसके अलावा अग्निशमन यंत्र सक्रिय है या नहीं, बस में लगी आपातकालीन खिड़की खुल रही या नहीं समेत अन्य जरूरी मानकों का भी सत्यापन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए जांच के दौरान मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहन संचालकों को चिह्नित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
त्योहारों के मद्देनजर वाहनों की जांच की तैयारी की जा रही है। अभियान के दौरान फिटनेस और सुरक्षा से जुड़े जरूरी मानकों की पड़ताल की जाएगी। जांच में कमी मिलने पर संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
-डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed