फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Low attendance found in BSA inspection

Kushinagar News: बीएसए के निरीक्षण में कम मिली उपस्थिति

Tue, 24 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Low attendance found in BSA inspection
पडरौना। बीएसए ने सोमवार को कसया ब्लॉक क्षेत्र के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने शिक्षकों को छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही वहां उपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि सोमवार को प्राथमिक विद्यालय एकडेरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में नामांकित कुल 42 छात्र-छात्राओं में से मात्र 22 विद्यार्थी ही उपस्थित मिले। विद्यालय में तैनात हिमांशु गुप्ता व अंकिता पांडेय अवकाश पर थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरियां का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरा घूसी नंबर एक के निरीक्षण में नामांकित 65 में 44 बच्चे ही उपस्थित मिले, जबकि तैनात एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र में से प्रतिभा चतुर्वेदी अवकाश पर मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed