{"_id":"655cf792e653ac17a608d95d","slug":"lover-staying-with-girlfriend-in-hotel-dies-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8065-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होटल में प्रेमिका के साथ रुके प्रेमी की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होटल में प्रेमिका के साथ रुके प्रेमी की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नेशनल हाइवे पर स्थित गेस्ट हाउस में 19 नवंबर को प्रेमी युगल रुका था। शाम को प्रेमी की तबीयत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषत कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर को महाराजगंज जिले के दरगौली निवासी कबीर शर्मा (24) और देवरिया की एक युवती होटल ठहरे थे। शनिवार की शाम को ही युवक की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी युवती ने होटल संचालक को दी। होटल संचालक ने युवती व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमाटम कराया। इसके बाद मृतक के परिजनों को बुलाकर युवक का शव सुर्पुद कर दिया। पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट कारण नहीं आने से विसरा सुरक्षित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शव का पीएम कराया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट होगा। कोई तहरीर नहीं मिली है।