{"_id":"6611ac462a1b0781380a73f5","slug":"lord-shri-rams-character-described-as-exemplary-for-every-indian-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115109-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रभु श्रीराम का चरित्र हर भारतीय के लिए अनुकरणीय बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रभु श्रीराम का चरित्र हर भारतीय के लिए अनुकरणीय बताया
Sun, 07 Apr 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
दवनहा के गढ़ भवानी मंदिर में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
तमकुहीरोड। दवनहा के गढ़ भवानी मंदिर परिसर में पिछले आठ दिनों से चल रहे श्रीराम कथा व रामलीला का शनिवार को हवन-पूजन व भंडारे के साथ समापन हो गया। शुक्रवार की रात में कलाकारों द्वारा राम दरबार की झांकी के साथ कई अन्य प्रसंगों का मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। आयोजन समिति की ओर से कथावाचक, यज्ञकर्ता और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
दवनहा के गढ़ भवानी मंदिर परिसर में पिछले आठ दिनों से श्रीराम कथा व रामलीला का आयोजन किया गया था। इसके अंतिम दिन शुक्रवार की रात में बाहर से आये कलाकारों द्वारा राम दरबार व रामलीला का मंचन किया गया।जिसे देख कर दर्शक जय श्रीराम के जयघोष करते रहे। शनिवार को यज्ञकर्ता अवनिशानंद द्वारा यज्ञ का अंतिम सोपान पूरा कराया गया। जबकि वृंदावन से आये कथावाचक पंडित निखिल शास्त्री ने कथा का समापन करते हुए श्रद्धालुओं से श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि प्रभु श्रीराम का चरित्र हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है। अंतिम दिन दवनहा, धूमपट्टी, गौरीनगर, गौरी इब्राहिम, गौरी नरोत्तम समेत अन्य कई गांवों से आये श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा किया। आयोजन समिति की ओर से कथावाचक, यज्ञकर्ता, पुरोहित व रामलीला के सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया और हवन-पूजन व भंडारे के साथ आठ दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान उदयभान राय, संदीप गुप्ता, अरुण सिंह, संजय गुप्ता, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, कुंदन पटेल, उदय सिंह, अर्जुन गुप्ता, राजकुमार पटेल, मदन गुप्ता, अमित सिंह, गुड्डू गुप्ता, अजय राय, लालजी, भूषण सिंह, चंद्रमा पटेल, उज्ज्वल सिंह पटेल, पिन्टू राय, गुड्डू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।