{"_id":"67685dcd736ef75ee30f73e4","slug":"long-traffic-jam-after-exams-are-overpassengers-remain-worried-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-128819-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: परीक्षा खत्म होने के बाद लंबा जाम...राहगीर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: परीक्षा खत्म होने के बाद लंबा जाम...राहगीर रहे परेशान
Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दो पालियों में आयोजित पीसीएस (प्री)-2024 में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों को दोहरा इम्तेहान देना पड़ा। परीक्षा केंद्रों से जब वे बाहर निकले तो जाम के झाम से उन्हें जूझना पड़ा।
पुलिस के रूट डायवर्जन की व्यवस्था फेल हो गई। शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा गलियों में भी जाम लग गया। जाम खत्म कराने में जुटे पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। इसकी वजह रोक के बावजूद शहर में बसों की इंट्री और अधिक भीड़ बताई जा रही है।
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। शहर से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक किमी दूरी तय करने में राहगीरों को करीब 40 मिनट लग गए। शाम की पाली में परीक्षा से जुटे अभ्यर्थी किसी तरह जाम से निकले तो घर जाने के लिए बसों में चढ़ने के लिए उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे सुभाष चौक पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सड़क पर सवारी भरने वाले टेंपो और बसों को पुलिस खदेड़ रही थी। उदित नारायण इंटर कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ा