फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Long list of degrees on the board...Patients losing their lives in hoax

Kushinagar News: बोर्ड पर डिग्री की लंबी सूची...झांसे में जान गंवा रहे मरीज

Wed, 18 Dec 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Long list of degrees on the board...Patients losing their lives in hoax
पडरौना/दुदही। दुदही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों के बाहर लगे बोर्ड पर डॉक्टर की डिग्रियां मोटे-मोटे अक्षरों में लिखी गईं हैं। कम पढ़े-लिखे लोग डिग्रियों के चक्कर में पड़कर सुविधाविहीन अस्पतालों में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

नौ वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो क्षेत्र के इन अस्पतालों में 20 से अधिक प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार सक्रिय होते हैं और सील की कार्रवाई कर खानापूर्ति कर लेते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में अधिकांश अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथालॉजी आदि का संचालन किया जा रहा है। कुछ अस्पतालों का संचालन तो 10वीं व 12वीं पास अप्रशिक्षित व बिना डिग्रीधारक कर रहे हैं। जबकि, कुछ अस्पताल ऐसे हैं, जिनकी पंजीकरण पैथालॉजी के नाम पर है और वहां पर मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, जिन डॉक्टरों के नाम से जो अस्पताल पंजीकृत है, वहां संबंधित डॉक्टरों की मौजूदगी रहती ही नहीं है और अप्रशिक्षित बिना डिग्रीधारक मरीजों को भर्ती कर ऑपरेशन तक कर देते हैं। सूत्रों का कहना है कि ऑन कॉल डॉक्टरों के नाम पर क्षेत्र के कई अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग तभी सक्रिय होता है, जब मरीज की किसी अस्पताल में मौत हो जाती है। मौतों के बाद संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने की बजाय विभागीय जिम्मेदार अस्पताल सील कर खानापूर्ति कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed