{"_id":"656e301c6fb673dcb807002b","slug":"lock-of-fertilizer-sales-center-did-not-open-farmers-returned-disappointed-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8805-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहीं खुला खाद बिक्री केंद्र का ताला, निराश लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहीं खुला खाद बिक्री केंद्र का ताला, निराश लौटे किसान
Tue, 05 Dec 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे में स्थित कृषि खाद एवं बीज केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी से सोमवार को कई किसान निराश होकर लौट गए। सुबह 11 बजे तक इस केंद्र का ताला नहीं खुला था। सोमवार की सुबह फाजिलनगर के इस खाद एवं बीज केंद्र पर ठंड में दूर-दूर से आए किसानों को निराश होकर जाना पड़ा। किसानों ने इस बारे में नाराजगी भी जाहिर की। इसकी जानकारी होने पर वहां पर तैनात सचिव ने किसी कर्मचारी को भेजकर वितरण शुरू कराया।
क्षेत्र के किसान उमेश सिंह का कहना था कि वह दो दिन पहले दोपहर दो बजे आए थे। उस समय भी गोदाम बंद मिला। रामप्रवेश यादव का कहना था कि यहां बीज आने के बाद पता ही नहीं चलता है कि कब आया और कब खत्म हो गया। उन्हें जो बीज चाहिए, वह नहीं मिल रहा। इस संबंध में सचिव मिथिलेश चौरसिया का कहना था कि वह जिले पर मीटिंग में हैं। सोमवार की व्यवस्था के लिए दूसरे कर्मचारी को भेजा गया था। इसीलिए केंद्र खुलने में थोड़ा विलंब हो गया।