फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lit fire due to gas cylinder burst

गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, सामान राख

Fri, 13 Sep 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
lit fire due to gas cylinder burst
सिकटिया गांव में गैस सिलिंडर फटने से जला सामान और गिरा कटरेन। - फोटो : KUSHINAGAR
गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, सामान राख
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुहम्मदा जमीन सिकटिया टोला घोसीपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मथौली बाजार। ग्राम पंचायत मुहम्मदा जमीन सिकटिया के टोला घोसीपुर में शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे बबलू कुशवाहा के घर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से लगी आग में घर का पूरा सामान जल गया। घर में रखी बाइक भी जल गई।
बबलू कुशवाहा घर में ही किराना की छोटी सी दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को बबलू की पत्नी पानमती देवी खाना बना रही थी कि रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। पानमती ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इसी बीच गैस सिलिंडर फट गया और आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। देखते ही देखते घर व दुकान का पूरा सामान तथा बाइक जल गई। सूचना पर विधायक पवन केडिया व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा मौके पर पहुंच गए। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा के विजय कुशवाहा, रजनीश बरनवाल, आशुतोष मिश्रा उर्फ गुड्डू बाबा, पवन केशरवानी, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मदन सिंह, सूर्यवंश सिंह, दुबली प्रधान, शत्रुघ्न, राजकुमार कुशवाहा, रघुबर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आग से तीन झोपड़ियां जलीं, तीन मवेशी मरे
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। बृहस्पतिवार की रात पशुओं को मच्छरों से बचाव के लिए जलाए गए अलाव से सरपतही खुर्द गांव में आग लग गई। इस आग में तीन लोगों की झोपड़ियां जल गईं। जब तक आग बुझाई गई, तब तक तीन मवेशी जल मरे। इन झोपड़ियों में रखे सामान भी जलकर नष्ट हो गए।बताया जा रहा है कि सरपतही खुर्द गांव के कपिलदेव शर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम पशुओं के बाड़े में अलाव सुलगाया था। रात के लगभग नौ बजे अलाव की चिनगारी से झोपड़ी में आग लग गई। लपटें उठते देख लोग दौड़े, लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने ओमप्रकाश और बिकाऊ शर्मा के घरों को भी अपनी जद में ले लिया। कपिलदेव के परिवार की कुसुमावती भैंस व अन्य दो मवेशियों को बचाने की कोशिश में आग में झुलसने से बाल बाल बचीं, लेकिन उन्हें नहीं बचा सकीं। आग बुझाने के प्रयास में सागर, जिग्नेश और शोभा शर्मा के भी झुलसने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगलगी की सूचना पर अग्निशमन दस्ता गांव में पहुंचा। तब तक गांव के लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था, हालांकि प्रभावित घरों में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े, बर्तन आदि नष्ट हो चुके थे। फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह आग बुझा दी। शुक्रवार को गांव के लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed