फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Liquor sold as soon as evening falls and at arbitrary rates

Kushinagar News: शाम ढलते ही और मनमाने रेट पर बिकी शराब

Sun, 28 Jan 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Liquor sold as soon as evening falls and at arbitrary rates
फाजिलनगर। राष्ट्रीय पर्व पर मदिरा की दुकानें बंद करने के आदेश के बाद भी फाजिलनगर कस्बा सहित अगल-बगल की शराब की दुकानों पर शाम होते ही भीड़ लगने लगी और चोरी-छिपे मनमाने रेट पर शराब बिकती रही। शाम ढलने के साथ शराब का रेट बढ़ता गया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय पर्व पर चौरा थाना क्षेत्र के बड़हरा, बाढू चौराहा सहित अन्य मदिरा की दुकानों के शटर दिखावे के लिए बंद रहे। जबकि पिछले दरवाजे से मनमाने रेट पर शराब बिकती रही। आलम यह रहा कि शाम ढलती गयी, ग्राहक बढ़ते गए और शराब का रेट चढ़ता गया। गणतंत्र दिवस पर शराबबंदी के शासकीय आदेश को शराब के शौकीन और विक्रेता दोनों ठेंगा दिखाते नजर आए। शासन के आदेश की हकीकत जानने का प्रयास न तो पुलिस विभाग ने किया और न ही आबकारी विभाग के लोगों ने ही इसकी सुध ली।
विज्ञापन




इस मामले में थानाध्यक्ष चौराखास चंद्रहास का कहना कि इस तरह की शिकायतें मिली थीं। सूचना के आधार पर थाने से पुलिस बल भेजा गया था, लेकिन कोई मिला नहीं है। पुलिस इसके लिए मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed