फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Liquor smuggling from train, pantry car manager and four employees arrested

Kushinagar News: ट्रेन से शराब की तस्करी, पैंट्री कार मैनेजर समेत चार कर्मचारी गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggling from train, pantry car manager and four employees arrested
सप्तक्रांति एक्सप्रेस से बेतिया में बरामद हुई शराब।तस्करी मे रेल कर्मचारी मिले लिप्त,गिरफ्तार ।
खड्डा (कुशीनगर)। दिल्ली से कप्तानगंज होते बिहार के मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बेतिया स्टेशन के समीप जांच में पैंट्री कार से 42 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। आरपीएफ और जीआरपी की कार्रवाई में पैंट्री कार मैनेजर समेत चार कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। कुशीनगर जिले से ट्रेन गुजर गई, लेकिन गोरखपुर से लेकर कुशीनगर की आरपीएफ, जीआरपी को भनक तक नहीं लगी। जबकि कप्तानगंज जक्शन पर ट्रेन पर रुकती है।
विज्ञापन

आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को बिहार के बेतिया स्टेशन के समीप विशेष जांच अभियान चलाया गया। ट्रेन की पैंट्री कार और कर्मचारियों के सामान की तलाशी में 60 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब 42.165 लीटर बताई गई है। जांच में पैंट्री कार मैनेजर संतोष शाह (निवासी शिवगंज, शिकारपुर, पश्चिमी चंपारण) की केबिन से 750 मिली लीटर विदेशी शराब की 31 बोतलें मिलीं। वहीं पैंट्री मैन राज कुमार (निवासी सरैया गोपाल, पताही, पूर्वी चंपारण) के पास से 24 बोतलें बरामद की गईं। इसके अलावा सफाईकर्मी गोविंद कुमार और रिकी कुमार (दोनों निवासी सकरा, मुजफ्फरपुर) के पास से दो और तीन बोतल शराब मिली। आरपीएफ ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर नरकटियागंज जीआरपी के हवाले कर दिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed