{"_id":"66fc8f187691553fa407ecc4","slug":"liquor-smuggler-hiding-in-sugarcane-field-caught-after-encounter-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124084-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ के बाद गन्ने के खेत में छिपा शराब तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ के बाद गन्ने के खेत में छिपा शराब तस्कर दबोचा
Wed, 02 Oct 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार की शाम मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। तस्करों की गोली से एक होमगार्ड घायल हो गया और चार शराब तस्कर फरार हो गए। गन्ने के खेत में छिपे घायल तस्कर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अपने साथियों का नाम बताया है, सभी कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। शराब तस्करी के साथ-साथ पशु तस्करी के धंधे में भी आरोपी शामिल हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस टीम ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में दबिश दी, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लगे।
गोपालगंज के कुचायकोट पुलिस को जानकारी मिली कि कुशीनगर जिले के रास्ते बिहार में शराब तस्करों की गाड़ी इंट्री की है। हरकत में आई कुचायकोट की पुलिस सोमवार की देर शाम घेराबंदी कर एनएच-28 पर वाहन चेकिंग शुरू कर दिया। लग्जरी वाहन को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। कुछ दूर आगे पुलिस की दूसरी पुलिस की टीम हाईवे पर वाहन खड़ा कर घेराबंदी की थी।
खुद को घिरता देख शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। तस्करों की गोली से कुचायकोट थाने पर तैनात होमगार्ड बसंत माझी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शराब तस्कर के पैर में गोली लग गई। इसे गोली लगने के बाद चारों तस्कर वाहन समेत पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। गोली लगने के बाद जख्मी तस्कर पास के गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। पुलिसकर्मियों ने होमगार्ड को पास के सरकारी अस्पताल में ले गए, हालत गंभीर बताकर डॉक्टर गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चला। रात होने के चलते तस्कर नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह पुलिस ने गन्ने के खेत से सोमवार को सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तस्कर की पहचान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल शाहपुर गांव के खिरकिया टोला निवासी नवीन अख्तर के रूप में की। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में तस्कर ने पशु तस्करी और शराब तस्करी से जुड़ी कई जानकारियां दी हैं। कुचायकोट के थानाध्यक्ष सुनील कुमार की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। फरार अपराधियों में मास्टरमाइंड कुतुबद्दीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी और आमिर उर्फ हैप्पी शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। कुशीनगर के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।