फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Letter sent to GM for drainage in railway station premises

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन परिसर में जलनिकासी के लिए जीएम को भेजा पत्र

Fri, 12 Sep 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Letter sent to GM for drainage in railway station premises
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन परिसर में जल निकास की कोई व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। कस्बे के व्यापारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्र के यात्रियों ने कहा कि तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन परिसर में जल निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे जब भी बारिश होता है तो परिसर में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह जमाव कई दिनों तक बना रहता है। कारण है कि परिसर मेन सड़क से नीचे है। व्यापारी नेता पप्पू जायसवाल, शुकदेव रौनियार, अजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, दिवाकर दत्त आदि ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिख कर जल जमाव की समस्या से अवगत कराते हुए स्टेशन परिसर में जल निकास का प्रबंध की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed