फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard trapped in the fence... rescued in three hours and released into the forest

Kushinagar News: बाड़ में फंसा तेंदुआ...तीन घंटे में निकालकर जंगल में छोड़ा

Sat, 08 Feb 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in the fence... rescued in three hours and released into the forest
खड्डा। कुशीनगर से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगलों से भटककर एक तेंदुआ बगहा के नरवल बोरवल पंचायत स्थित पिपरा गांव में पहुंच गया। खेत की सुरक्षा के लिए लगे तारों के बाड़ में फंसे इस तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बेहोश कर रेस्क्यू किया। समय रहते बचाव अभियान शुरू हो जाने कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शनिवार को खेत से तेंदुए की दहाड़ सुनी और तुरंत इसकी सूचना वीटीआर के बगहा रेंजर सुनील कुमार को दी। वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और विशेषज्ञों की मदद से तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया गया। वनकर्मियों ने पहले यह सुनिश्चित किया कि तेंदुआ पूरी तरह बेहोश हो चुका है। इसके लिए लकड़ी के डंडे से उसकी प्रतिक्रिया जांची गई। पूरी तरह बेहोशी की पुष्टि होने के बाद उसे जाल में लपेटकर रेस्क्यू किया गया। हरहा नदी तट के पास फंसे इस तेंदुए को बचाने में वन विभाग की टीम को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

तेंदुए का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसे प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में करीब 100 तेंदुए हैं, लेकिन हाल के वर्षों में मानवीय गतिविधियों और वन संपदा के नुकसान के कारण जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed