{"_id":"64ce9ccf252435235a0d8154","slug":"leopard-seen-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2682-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने शुरू की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने शुरू की कांबिंग
Sun, 06 Aug 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खेत में काम करने जा रहे तीन किसानों ने दो तेंदुओं को सरेह में देखा
पदचिह्न मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस ने शुरू की कांबिंग
गांववालों को सरेह की तरफ जाने पर रोक, आसपास के गांवों में फैली सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नौरंगिया और बरगहां सरेह में शनिवार को दोपहर में तेंदुए दिखने से गांव वालों में खलबली मच गई। खेतों की तरफ जाने से लोग परहेज कर रहे हैं। गांव में पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। तेंदुए के पदचिह्न दिखने के बाद वन विभाग ने गांव वालों को अलर्ट कर दिया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया और बरगहां के सरेह में दिन में करीब दो बजे दो तेंदुओं को विचरण करते हुए गांव के तीन लोगों ने देखा। शोर मचाने के बाद गांव वाले भी पहुंचे, लेकिन तेंदुए नहीं दिखे। इसकी खबर आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई।
गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस को किसान अमित शर्मा, अभिनेत कुशवाहा और लालजी कुशवाहा ने बताया कि खेत से लौटते समय गन्ने के खेत से निकलकर दो तेंदुए एक ही साथ कच्ची रास्ते से होते हुए पूरब की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद रेंजर श्रीप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग की टीम सरेह में पहुंची तो तेंदुए के पदचिह्न दिखे। इस आधार पर पुलिस की सहयोग से टीम ने कांबिंग शुरू कर दी। गांव वालों को खेतों की ओर जाने से मना कर दिया गया है। नौरंगिया-बगहा पिच मार्ग से गुजरने में राहगिर परहेज कर रहे हैं।
सड़क पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। वन रेंजर ने बताया कि तेंदुए के पदचिह्न दिखे हैं। कांबिंग की जा रही है। गांव वालों को सरेह की तरफ जाने से मना किया गया है।